Breaking News

मध्यप्रदेश में फिर सरकारी अधिकारियों ने प्रस्तुत की मिशाल किया आदर्श विवाह, पहले भी दो अफसर आदर्श विवाह कर चुके है

मध्यप्रदेश में फिर सरकारी अधिकारियों ने प्रस्तुत की मिशाल किया आदर्श विवाह, पहले भी दो अफसर आदर्श विवाह कर चुके है

मेजर ने 500 रुपये खर्च पर की डिप्टी कलेक्टर से शादी, कलेक्टर, ADM बने गवाह, दीं शुभकामनाएं


लोकमतचक्र. कॉम।

भोपाल : मध्यप्रदेश में फिर सरकारी अधिकारियों ने आदर्श विवाह कर मिशाल प्रस्तुत की जो कि आम जनता के लिए उत्कृष्ट उदाहरण है। मेजर ने 500 रुपये खर्च पर डिप्टी कलेक्टर से शादी की इस दौरान, कलेक्टर, ADM गवाह बने गवाह। कोरोना काल बगैर किसी शोर-शराबे और तामझाम के धार में पदस्थ सिटी मजिस्ट्रेट और सेना के मेजर की शादी की चर्चा सुर्खियों में है। दोनों ने ₹ 5 सौ के खर्च पर विवाह के बंधन में बनने का फैसला किया। यह ₹ 5 सौ भी फूल माला, मिठाई आदि कार्यों में खर्च हुए हैं। दोनों के धार कलेक्ट्रेट में कोर्ट में विवाह के बाद धार कलेक्टर आलोक प्रताप सिंह ने उन्हें राधा कृष्ण की तस्वीर स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया और वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी हैं। दोनों का विवाह 2 साल से टल रहा था। डिप्टी कलेक्टर शिवांगी और मेजर अनिकेत भोपाल के रहने वाले हैं। दोनों ने शादी का रजिस्ट्रेशन भी करा लिया है।

धार में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर शिवांगी जाेशी सादगी से शादी करके ये संदेश देना चाहती थीं कि शादियाें में फिजूलखर्च न करें। शादी में फिजूलखर्च से न केवल लड़की के परिवार पर बोझ पड़ता है बल्कि पैसों का दुरुपयोग भी होता है। सोमवार को शादी के बाद नव दंपत्ति ने धारेश्वर मंदिर पहुंच कर भगवान धारनाथ से आशीर्वाद लिया। इस शादी में परिवार वालों के साथ कलेक्टर आलाेक कुमार सिंह, एडीएम सलाेनी सिड़ाना सहित स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। शिवांगी केे पति अनिकेत चतुर्वेदी सेना में मेजर हैं और वर्तमान में लद्दाख में तैनात हैं। काेराेना के चलते शादी दाे साल से टल रही थी। 

पहले भी दो अफसरों ने सादगी से की थी शादी

 IAS अफसर और जिपं सीईओ आशीष वशिष्ठ और एडीएम सलाेनी सिड़ाना ने भी ऐसे ही शादी की थी। वशिष्ठ और सिड़ाना वर्तमान में धार में ही तैनात हैं। दोनों भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2014 बैच के अफसर हैं।

कोई टिप्पणी नहीं