Breaking News

यस मेडम, यस सर को नो, जय हिंद को यस - मंत्री विजय शाह

यस मेडम, यस सर को नो, जय हिंद को यस - मंत्री विजय शाह

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : वन मंत्री विजय शाह को क्लासो में स्टूडेंट की उपस्थिति के समय - यस मेडम ,यस सर बोलने से एतराज है, इस पर मंत्री बोले यस सर यस मेडम की जगह जय हिंद बोलने से राष्ट्रवाद को बढ़ाबा मिलता है और बच्चो में देश भक्ति जागती है....

- वन मंत्री विजय शाह का बड़ा बयान राष्ट्रवाद को बढ़ाने के लिए देशभक्ति  सिखाने के लिए स्कूलों में कोई यसमैडम,यस सर बोलता है मैंने अपने प्रभार वाले जिले में आदेश जारी की है कि चाहे प्राइवेट स्कूल हो या गवर्नमेंट स्कूलों मे बच्चों की उपस्थिति के समय यस मैडम यस सर की जगह जय हिंद शब्द का इस्तेमाल किया जाएगा...

-  जय हिंद शब्द  से देशभक्ति की भावना जागृत होगी राष्ट्रवाद का बीज हमारे नौजवान आने वाली पीढ़ी में पनपता है यह आदेश मेंने स्कूल शिक्षा मंत्री रहते हुए भी निकाल चुका हूं कहीं मैंने स्कूलों में कमी देखी है...

-  जय हिंद नहीं बोलने को लेकर तो मैंने अपने प्रभार वाले जिले में आदेश दिए हैं और मंत्री को चिट्ठी लिखी है कि शासन के आदेश का कड़ाई से पालन कराएं वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि स्कूलों में जय हिंद बोलने पर कहीं लापरवाही नजर आ रही है जय हिंद बोलने वाले शब्द का हम पालन करवाएंगे!

टाइगर की गणना को लेकर बोले वन मंत्री हम पहले भी टाइगर स्टेट रहे हैं और मध्य प्रदेश में वन्य प्राणियों को जिस तरह से संरक्षण प्राप्त है अच्छा काम हो रहा है तो आगे भी हम टाइगर स्टेट का दर्जा पुनः प्राप्त करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं