Breaking News

टीकाकरण केन्द्र पर आने वाले सभी लोगों का टीकाकरण किया जाये : कलेक्टर श्री गुप्ता

शिक्षकों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान 26 को, टीकाकरण केन्द्र पर आने वाले सभी लोगों का टीकाकरण किया जाये : कलेक्टर श्री गुप्ता

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा / शासन के निर्देशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारियों व शिक्षकों के टीकाकरण के लिए सोमवार 26 जुलाई को विशेष टीकाकरण अभियान आयोजित किया जायेगा। इस विशेष अभियान के संबंध में कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विभागीय अधिकारी की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये उन्होंने कहा कि जिले में 26 जुलाई को कुल चालीस हजार लोगों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखते हुए तैयारी की जाये। बैठक में वनमण्डल अधिकारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र वर्धमान, सयुक्त कलेक्टर श्री श्यामेन्द्र जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुधीर जैसानी, सिविल सर्जन डॉ.शिरीष रघुवंशी सहित एस.डी.एम व विभिन्न जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन  अधिकारी मौजूद थे।


            कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि सभी टीकाकरण केन्द्रो पर वैक्सीनेटर व वेरीफायर की अतिरिक्त संख्या बढ़ाकर जिले में एक दिन चालीस हजार का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने निजी चित्किसालयों के पैरामेडिकल स्टॉफ की सेवाएं लेने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने वैरीफायर के रूप में जनअभियान परिषद , नेहरू युवा केन्द्र , रोजगार सहायक , पंचायत सचिव , उपयंत्रियों जैसे कर्मचारियों की सेवाए लेने के लिए भी कहा। उन्होंने प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर तीन-तीन वैक्सीनेटर और छ:-छ: वैरीफायर नियुक्त करने के लिए ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण एक साथ किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर महिलाओं की एक लाइन , वृद्धजनों तथा दूसरे डोज लगवाने वालों की एक लाइन तथा 18 से 45 वर्ष के युवाओं की एव लाइन सहित कुल तीन लाईन लगवाई जाये।   

          कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य महाविद्यालय को निर्देश दिये कि शिक्षा व उच्च शिक्षा विभाग का कोई भी नियमित या अस्थाई कर्मचारी टीकाकरण से छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि जिन शासकीय अधिकारी कर्मचारियों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वे तत्काल टीका लगवाये तथा जिन कर्मचारियों को दूसरा डोज लगाने की समय सीमा पूरी हो गई है वे दूसरे डोज तत्काल लगवाये। उन्होंने प्रत्येक टीकाकरण केन्द्र पर भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस , होमगार्ड व वनरक्षक तैनात करने के निर्देश भी बैठक में दिये। उन्होने सभी टीकाकरण केन्दों पर पेयजल व शौचालय आदि की व्यवस्था के लिये भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी टीकाकरण केन्द पर वैक्सीनेटर से वैरीफायर का काम न लिया जाये।            

                                               



कोई टिप्पणी नहीं