Breaking News

शासन की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड किया कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने

शासन की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड किया कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने 

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी। संयुक्त मोर्चा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शनिवार को शासन की सद्बुद्धि के लिए हड़ताली कर्मचारियों ने सुंदरकांड का पाठ किया गया। ब्लॉक मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी और मुकेश लववंशी  ने बताया कि जब तक शासन संयुक्त मोर्चा की मांगों को नहीं मानेगा, तब तक हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रहेगी और आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।


दोनों ने बताया कि इस बार शासन संयुक्त मोर्चे को हल्के में ना लें और अतिशीघ्र संयुक्त मोर्चे की मांगों को मान लें, अन्यथा जिला स्तर पर प्रदर्शन कर विधानसभा का घेराव कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। मांगे नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। सदस्य कमल कटारे ने बताया कि शनिवार को शासन की सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संयुक्त मोर्चा के अधिकारी कर्मचारियों की मांगों को मान लें अन्यथा आर-पार की लड़ाई को तैयार रहे। जिसके लिए शासन स्वयं जिम्मेदार रहेगा। अनिल कैथवास अध्यक्ष ने बताया कि शासन द्वारा विघटनकारी नीति अपना ली गई है और 17 संगठनों को एक साथ देख कर शासन घबरा गया है। इसलिए कर्मचारियों के ऊपर दबाव बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। लेकिन संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी कभी किसी दबाव में नहीं आएंगे और आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

इस दौरान उमेश गुर्जर विनोद यादव जगदीश नरवर ललित गुर्जर नवीन विश्वकर्मा एपीओ आशीष यादव बलवीर सिंह राजपूत सुमित चौधरी राजेश पाटील सहित मोर्चा के कई लोग उपस्थित थे। 👉🏻 संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

कोई टिप्पणी नहीं