Breaking News

श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन - डॉक्टर शंभू मनहर

श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता का होगा आयोजन - डॉक्टर शंभू मनहर

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी : गूगल मीट के माध्यम से देश के राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शंभू मनोहर ने मार्गदर्शन दिया इस दौरान प्रतियोगिता के प्रदेश प्रभारी मुकेश शांडिल्य भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रदेश प्रभारी मुकेश शांडिल्य ने प्रतियोगिता के संदर्भ में जानकारी दी एवं सभी जिला अध्यक्षों का अभिनंदन किया वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शंभू मनहर ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह प्रतियोगिता तीन स्तर पर होगी जिसमें जिला ,प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर होंगे उन्होंने  बताया कि इस प्रतियोगिता में उम्र का कोई बंधन नहीं है एवं भारत की किसी भी भाषा में काव्य पाठ किया जा सकता है जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता जुलाई के अंत तक आयोजित होगी जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता ऑनलाइन हो सकती है परंतु प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताएं प्रत्यक्ष होंगी एवं जहां विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ नगद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। 

श्री मनहर ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम का उद्देश्य राष्ट्र जागरण है और उसके तहत हम देश के नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहन देने का काम करते हैं इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी की रचनाओ का विशाल संकलन भी किया जाएगा ।राष्ट्रीय प्रतियोगिता के  समापन के अवसर पर में एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जहां पर देश के ख्यातनाम राष्ट्रवादी रचनाकार कविताओं का पाठ करेंगे इस बैठक में प्रदेश के 30 से अधिक जिला अध्यक्षों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं इस प्रतियोगिता को सफल बनाने का संकल्प उठाया।                                   👉🏻 सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

कोई टिप्पणी नहीं