Breaking News

डेढ़ लाख रुपए कीमत का 10 किलो गांजा जप्त

डेढ़ लाख रुपए कीमत का 10 किलो गांजा जप्त

दो मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जप्त, दो हरदा ओर एक गांजा तस्कर महाराष्ट्र का निवासी 

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जिले में मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों को भी किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाए। परिणाम स्वरूप जिले की पुलिस इन अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। आज एक बार फिर 3 गांजा व्यापारी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।


मुखबिर की सूचना पर ग्राम बीड़ से इन लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी अखलाख पिता यूनुस निवासी सिराली,अशफाक पिता अजीज निवासी धरणी मरावती, सत्यनारायण उर्फ मोटू शर्मा निवासी ग्राम बीड हरदा को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के कब्जे से 10 किलो गांजा, 2 मोटरसाइकिल जप्त की गई। पुलिस ने धारा 8/20 NDPS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है। हरदा सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

पूर्व में भी पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बुलेरो वाहन से 50 किलो गांजा कीमत 8 लाख रुपए देवास ले जाते समय घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा था।

कोई टिप्पणी नहीं