Breaking News

12 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दरिंदगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

12 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दरिंदगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : आज फिर जिला मुख्यालय पर एक शर्मनाक करने वाले वाली घटित हुई जिसमें एक युवक द्वारा 12 वर्षीय मासूम को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया। दरिंदे ने नीचता की पराकाष्ठा पार करते हुए मासूम के प्रायवेट पार्ट को घायल कर दिया। पीड़िता मासूम बालिका के परिजनों की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की ही रहने वाली एक 12 वर्ष की मासूम बालिका को आरोपी युवक अखलेश पिता रामकरण राठौर कसेरा मोहल्ला ने बुधवार शाम 5 बजे मानकर हास्पिटल के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में उसके साथ कुकृत्य किया और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने यह बात अपने माता पिता को बताई। और आज आरोपी युवक के ख्लिाफ धारा 363,376,376 (3)506 भादवि पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि कि दो दिन पहले शहर के गुप्तेश्वर मन्दिर के पास नदी किनारे भी एक नग्न अवस्था मे लाश मिली थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगो मे भय का माहौल बना हुआ है। जिला मुख्यालय पर प्रशासन की नाक के नीचे घटित दोनों घटना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन रही है।

कोई टिप्पणी नहीं