Breaking News

टोक्यो ओलंपिक 2020: भाला फेक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने दिलाया भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल, रचा इतिहास

टोक्यो ओलंपिक 2020: भाला फेक प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा ने दिलाया भारत को एथलेटिक्स में पहला गोल्ड मेडल, रचा इतिहास

तू भी है राणा का वंशज,

फेंक जहाँ तक भाला जाए....।

दोनों तरफ लिखा हो भारत,

सिक्का वही उछाला जाए...।।

💐💐💐💐💐💐💐💐

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा फाइनल मुकाबला खेल रहे हैं। नीरज भाला फेंक में देश को मेडल दिला सकते हैं। इससे पहले रेसलर बजरंग पुनिया ने कांस्य पदक का मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत के खाते में एक और मेडल जुड़ गया है। इसके साथ ही अब तक भारत को ओलंपिक में 6 पदक मिल गए हैं।

अब तक सभी 12 एथलीटों अपने तीन प्रयास पूरे कर चुके हैं। भारत के नीरज चोपड़ा 87.58 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में ये थ्रो किया था. दूसरे स्थान पर चेक रिपब्लिक के विटदेस्लाव वेसेली हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.44 मीटर का रहा है.।तीसरे स्थान पर जूलियन वेबर हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.30 मीटर का रहा है और पाकिस्तान के अरशद नदीम 84.62 मीटर के थ्रो के साथ चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में ये थ्रो किया था।

देखिए यादगार ऐतिहासिक क्षण...


कोई टिप्पणी नहीं