Breaking News

हरदा जिले में गत 24 घंटों में 4.8 मि.मी. हुई औसत वर्षा

हरदा जिले में गत 24 घंटों में 4.8 मि.मी. हुई औसत वर्षा


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा 07 अगस्त 2021/ जिले में गत चौबीस घंटों में 4.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 3.1 मि.मी., टिमरनी में 8.6 मि.मी., खिरकिया में 2.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 497.9 मि.मी., टिमरनी में 497.4 मि.मी., खिरकिया में 410.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस तरह इस वर्ष अब तक जिले में 468.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 7 अगस्त तक 523.0 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी। गत वर्ष 7 अगस्त तक हरदा तहसील में 547.2 मि.मी., टिमरनी में 554.8 मि.मी., खिरकिया में 467.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।

कोई टिप्पणी नहीं