Breaking News

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन का निधन

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन का निधन

लोकमतचक्र.कॉम।वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन

उज्जैन : मध्यप्रदेश के पूर्वमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन का आज सुबह यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अनेक दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रहे  84 वर्षीय बाबूलाल जैन का आज शाम  अंतिम संस्कार किया जाएगा।


8 साल कैबिनेट मंत्री रहे
बाबूलाल जैन उज्जैन व देवास जिले से करीब 8 बार चुनाव लड़े। बाबूलाल जैन प्रदेश भाजपा के ऐसे एक मात्र नेता थे, जो आठ साल तक किसी न किसी पद पर रहे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा रहा। फरवरी 2008 में उन्हें सामान्य निर्धन वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। जुलाई 2011 में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष बने। दोनों ही पदों पर उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला था। देवास और उज्जैन जिले से सात चुनाव लड़ चुके हैं। तीन बार चुनाव जीते। मंत्री भी रहे । बताया जाता है कि 1972 में पहली बार बीजेपी से चुनाव लड़े और उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी रहे तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी को हराया था।

कोई टिप्पणी नहीं