Breaking News

हरदा ब्रेकिंग : बलात्कार करने के बाद महिला की कर दी गई हत्या

हरदा ब्रेकिंग : बलात्कार करने के बाद महिला की कर दी गई हत्या, आशंका

बैरागढ़ क्षेत्र के एक खेत में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा (विजयसिंह ठाकुर)। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरागढ़ के एक खेत में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। 35 वर्षीय इस अज्ञात महिला के साथ हत्या से पहले बलात्कार किये जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर जिला अस्पताल पीएम हेतु भिजवाया गया। एफएसएल की टीम ने भी बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मौके से अनेक सन्दिग्ध सामग्री भी मिली है। महिला कौन है, यहां कैसे पहुचीं, कोन लोग उसे लेकर आए, हत्या किसने की आदि बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं