Breaking News

बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही, हटाया गया कलेक्टर को

बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही पर हटाया गया कलेक्टर को

बारिश ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि लोगों में प्रशासनिक अधिकारियों और नेेताओं कोे लेकर बहुत गुस्सा है

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : राज्य शासन ने बाढ़ राहत कार्यों में लापरवाही के आरोप में श्योपुर के कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को हटा दिया है। श्योपुर कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव को उनकी लापरवाही भारी पड़ गई। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर को हटाकर मंत्रालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है। उनकी जगह श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा को बनाया गया है। शिवम वर्मा वर्तमान में आयुक्त नगर पालिका निगम ग्वालियर में पदस्थ थे।


इस समय ग्वालियर-चंबल अंचल बाढ़ से घिर हुए हैं। लगातार बारिश ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं कि लोगों में प्रशासनिक अधिकारियों और नेेताओं कोे लेकर बहुत गुस्सा है। लोगों के गुस्से का शिकार कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक भी हो चुके हैं। पिछले दिनों जब लोगों को प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिली तो लोगों ने कलेक्टर और एसपी की गाड़ी पर पथराव कर दिया। अधिकारियों को जान बचाकर भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि इसमें एसपी की वर्दी भी फट गई थी। लोगों में जनप्रतिनिधियों कोे लेकर भी बहुत गुस्सा है। श्योपुर में लोगों ने नेताओं के लिए जूतोें की माला टांग दी।

साफ संदेश, काम नहीं तो मैदानी पोस्टिंग नहीं-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने तीसरे कार्यकाल में नायक की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उनका अधिकारियों में साफ संदेश है कि यदि काम में लापरवाही नजर आई तो मैदानी पोस्टिंग से हटाकर मंत्रालय में बैठ जाओे। मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश कोे बेेहतर बनाने की दिशा में काम रहे हैं औैर इस काम में वेे लापरवाह अधिकारियोें को लेकर बेहद सख्त है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों अपनेे गृह जिले सीहोर मेें भी कलेक्टर को बदल दिया था। कलेक्टर को लेकर उनके पास ढेर शिकायतें पहुंच रही थी। इसके बाद उन्होंने एक्शन लिया। ऐसा ही मामला श्योपुर कलेक्टर को लेकर था। श्योपुर कलेक्टर बाढ़ की स्थिति का नियंत्रण तो नहीं कर पाए, वे लोगों तक मदद भी समय पर नहीं पहुंचा पाए औैर इसका खामियाजा उन्हेें भुगतना पड़ा। मुख्यमंत्री ने अवकाश केे दिन उनके आदेेश जारी करवाए।


कोई टिप्पणी नहीं