Breaking News

हरदा की बेटी अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर तिरंगा फहरायेगी

हरदा की बेटी अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर तिरंगा फहरायेगी

माउंट किल्लिमंजारों विजय अभियान हेतु 8 अगस्त को किया भारत से प्रस्थान

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा (विजयसिंह ठाकुर)। भारत की ओर से वैश्विक कीर्तिमान स्थापित करने हेतु निकली है बेटी, हरदा जिले के कुकरावद ग्राम की है जो कि लंबे समय से भोपाल में निवासरत है, जिनका ससुराल हरदा में है । ज्योति रात्रे आज पर्वतारोहण के क्षेत्र में देश के जाने माने हुए पर्वतारोहियों में गिना जाने लगा है। गत माह ज्योति रात्रे ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई कर विजय हासिल की थी और ऐसा करने वाली वह भारत की सर्वाधिक उम्र की महिला पर्वतारोही बन गई है जिसकी सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल और स्थानीय विधायक संजय शाह ने भी जमकर तारीफ की थी। अब श्रीमती ज्योति रात्रे अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट किल्लिमंजारों जोकि 5895 मीटर ऊंची है पर विजय हासिल करने जा रही है। 

श्रीमती ज्योति का लक्ष्य आजादी के अमृत महोत्सव की पूर्व संध्या तक विश्व के सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर तिरंगा लहराना है, जिसमें से यह अभियान पूर्ण होने तक दो चोटियों पर विजय हासिल कर पाएंगे। इस अभियान में विजय हासिल करने हेतु श्री भुवाणा प्रांतीय गुर्जर सभा के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम शंकर पटेल ,उपाध्यक्ष रामदीन पटेल कोषाध्यक्ष सुनील बागरे, नया खेड़ा गुर्जर महासभा के अध्यक्ष शालिग्राम संनखेरे , सरदार भायरे ,मंगल भवन समिति अध्यक्ष अनिल बांके  नंदलाल फुलरे के साथ ही समाज के  वरिष्ठ जनों ने ज्योति रात्रे को  शुभकामनाएं प्रदान की है। गुर्जर सभा के महासचिव अशोक गुर्जर ने बताया की अफ्रीका से लौटने के पश्चात हरदा में पर्वतारोही ज्योति रात्रे का समाज की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन -


कोई टिप्पणी नहीं