Breaking News

मध्यप्रदेश में हो रहे उप चुनावो का आगाज़ कृषि मंत्री कमल पटेल ने खंडवा से किया

मध्यप्रदेश में हो रहे उप चुनावो का आगाज़ कृषि मंत्री कमल पटेल ने खंडवा से किया 

खंडवा में दहाड़े कमल पटेल : चुनाव कमल का फूल लड़ता है, कार्यकर्ताओ को किया संबोधित, खंडवा से चुनावी शंखनाद


लोकमतचक्र.कॉम।

खंडवा।  कृषि मंत्री कमल पटेल आज खंडवा पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। कमल पटेल ने अपने चिर परिचित जोशीली शैली में खण्डवा के कार्यकर्ताओ से अपने संबोधन में कहा कि पार्टी जिसको भी तिलक कर देगी वो हमारा प्रत्याशी होगा क्योंकि चुनाव कमल का फूल लड़ता है।

किसानों की हितैषी सरकार

इतिहास में पहली बार किसानों की फसल का सही दाम मिला। चना, मसूर सरसो, उडद और मूंग की फसल पर रचा इतिहास। कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार गांव गरीब और मजदूरों की सरकार है। कृषि मंत्री कमल पटेल की खंडवा यात्रा खंडवा लोकसभा उपचुनावों की दृष्टि से महत्वपुर्ण मानी जा रही है। 👉🏻 सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं