Breaking News

नार्मदीय महिला मंडल ने मनाया हरियाली महोत्सव

नार्मदीय महिला मंडल ने मनाया हरियाली महोत्सव


लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी : नार्मदीय महिला मंडल टिमरनी द्वारा नर्मदा भवन में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने मां नर्मदा का पूजन कर सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दी सभी कार्यकारिणी महिला सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।

हरियाली तीज का त्यौहार भारतीय संस्कृति की धरोहर है इसी परंपरा के तहत  जिसमें महिलाओं ने गीत गाकर नृत्य करके एक दूसरे का मनोरंजन किया। मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अलका राजवैद्य ने सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने पर नार्मदीय भाषा का ही प्रयोग करने का अनुरोध किया तथा समाज की वरिष्ठ महिला श्रीमति लता बिल्लोरे जी ने सामाजिक पूजा पाठ में सीधा पल्ला पहन कर  संस्कृति को सहेजने पर जोर दिया  कोषाध्यक्ष श्रीमती किरण बिल्लोरे द्वारा हरियाली का महत्व बताया उपाध्यक्ष श्रीमती साधना वरसले सचिव श्रीमती रक्षा बिल्लोरे द्वारा सभी महिलाओं का आभार माना गया। 👉🏻सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

कोई टिप्पणी नहीं