Breaking News

युवा शिवभक्त नगर में सुख समद्धि के लिए चार वर्षों से कर रहे भगवान शिव का महाभिषेक

युवा शिवभक्त नगर में सुख समद्धि के लिए चार वर्षों से कर रहे भगवान शिव का महाभिषेक

श्रावण के अंतिम दिन गोमुख से पैदल चलकर कावड़ यात्रा के रूप में जल लाकर करेंगे शिव का अभिषेक


लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी। नगर के समस्त नागरिकों एवं परिवार के सुख शांति के लिए  लगातार पिछले चार वर्षों से नगर के युवाओं द्वारा टिमरनी के प्राचीन शिव मंदिर पर प्रातःपांच बजे से पूरे श्रावण माह के प्रत्येक दिन भगवान शिव का महाभिषेक  का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी नगर के युवा शिवभक्त शैंकी उपाध्याय, अतुल भार्गव, सन्नी अग्रवाल, मुकेश लोवंशी, राकेश कौशल द्वारा महाभिषेक किया जा रहा,जिसमे पंडित श्री माधव तिवारी द्वारा विधिवत पूजन एवँ अभिषेक सम्पन्न कराया जाता है।

महाभिषेक में प्रति दिन महिलाएं, बुजुर्ग एवँ सभी वर्ग के शिवभक्त बड़ी संख्या में शामिल होते है। युवा शिवभक्तो द्वारा श्रावण के अंतिम दिन गोमुख से पैदल चलकर कावड़ यात्रा के रूप में जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक विधि विधान के साथ किया जाता है। इस वर्ष भी रविवार रक्षाबंधन के दिन गोमुख से कावड़ यात्रा युवाओं द्वारा निकाली जायेगी एवँ माहाभिषेक तथा श्रावण माह का समापन आयोजन किया जाएगा।        👉🏻सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻

कोई टिप्पणी नहीं