Breaking News

MP के कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंटकर बांढ राहत कार्य में सेना के सहयोग पर जताया आभार

MP के कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंटकर बांढ राहत कार्य में सेना के सहयोग पर जताया आभार

लोकमतचक्र.कॉम।

 नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने आज केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने मध्यप्रदेश में भारी बारिश के बाद बने बाढ़ के हालात से निपटने के लिए उनके द्वारा दी गई सेना की मदद के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंन्त्री शिवराज सिंह  चौहान की ओर से, प्रदेश के बाढ़ पीड़ितों और किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया ।


इन दिनों मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के बाद बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे जिसमें केंद्रीय सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटर बोट और हेलीकॉप्टर की सहायता से कई लोगो को बाढ़ से सुरक्षित निकाला और राहत सामग्री बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराई थी। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का इस त्वरित सहायता के लिए हृदय से आभार माना।

कोई टिप्पणी नहीं