Breaking News

प्रभारी मंत्री के परेड निरीक्षण वाहन में उल्टा तिरंगा, कलेक्टर-SP थे साथ, ड्राइवर सस्पेंड, 2 को नोटिस

प्रभारी मंत्री के परेड निरीक्षण वाहन में उल्टा तिरंगा, कलेक्टर-SP थे साथ, ड्राइवर सस्पेंड, 2 को नोटिस

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : राजगढ़ जिले में 75वें स्वतंत्रता दिवस की परेड निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादव के वाहन पर उल्टा तिरंगा लगा होने के बाद तिरंगे के अपमान को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। इसके बाद राजगढ़ एसपी ने बयान जारी कर वाहन चलाने वाले चालक को सस्पेंड कर दिया है, वहीं 2 अन्य को नोटिस थमाए गए हैं।
रविवार को राजगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने राजगढ़ के प्रभारी मंत्री मोहन यादव पहुंचे थे। राजगढ़ के परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में फूलों से सजी धजी जिस गाड़ी पर प्रभारी मंत्री परेड का निरीक्षण कर रहे थे, उस गाड़ी पर लगा राष्ट्रीय ध्वज उल्टा लगा था। इस वाहन में मंत्री के साथ कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और एसपी प्रदीप भी सवार थे। उल्टे तिरंगे लगे वाहन से ही मंत्री ने पूरी परेड का निरीक्षण कर सलामी ली थी।
इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया में फोटो वायरल हो गए। मंत्री ने पहले इस परेड को ट्वीट किया था, बाद में उसे हटा लिया गया। उधर राजगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा बताया गया है कि जिप्सी में उल्टा झंडा लगाए जाने के मामले में वाहन चालक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दो अन्य को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब मिलने पर उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।।

कोई टिप्पणी नहीं