Breaking News

SP कलेक्टर के बाद श्योपुर के अपर कलेक्टर को भी हटाया, कुछ और अफसरों पर भी गिरेगी गाज

SP कलेक्टर के बाद श्योपुर के अपर कलेक्टर को भी हटाया, कुछ और अफसरों पर भी गिरेगी गाज

भोपाल : राज्य शासन में श्योपुर के कलेक्टर और एसपी को हटाने के बाद वहां के अपर कलेक्टर रूपेश कुमार उपाध्याय को भी हटा दिया है। उपाध्याय की पदस्थापना उपसचिव जीएडी पूल में की गई है। उनके इस स्थान पर ग्वालियर में पदस्थ अपर कलेक्टर त्रिभुवन नारायण सिंह को श्योपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि श्योपुर में आई बाढ़ और उसके बाद राहत कार्यों में लापरवाही के मामले में अभी कुछ और अफ़सरों पर सरकार की गाज गिरना तय है।

कोई टिप्पणी नहीं