Breaking News

शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया कृषि मंत्री कमल पटेल ने

शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया कृषि मंत्री कमल पटेल ने

लोकमतचक्र.कॉम।

इंदौर। प्रदेश के कृषि विकास एवम किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने हाटपिपलिया के ग्राम लसूड़िया में शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि भारत माता ने ऐसे लाल को जन्म दिया जिसके परिवार में राष्ट्र भक्ति, स्वाभिमान और देश भक्ति खून में शामिल थी।

लसूड़िया ग्राम के नवयुवकों ने संकल्प लिया जिसे बुजुर्गों और मातृशक्ति का आशीर्वाद मिला और भगत सिंह की इतनी सुंदर प्रतिमा स्थापित हो गई। कृषि मंत्री के साथ खाते गांव के विधायक आशीष शर्मा और अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं