Breaking News

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा नगर, घर-घर विराजे विध्नहर्ता गणराज

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजा नगर, घर-घर विराजे विध्नहर्ता गणराज

कोरोना के चलते सार्वजनिक पंडालों की संख्या रही सीमित


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचल में  विध्नहर्ता प्रथम पूज्यनीय भगवान श्री गणेश जी की स्थापना विधि विधान और धूमधाम से उत्साहपूर्वक श्रृद्धालुओं ने अपने अपने घरों में की। शुभ मुर्हूत में भगवान गणेश जी को स्थापित किया गया। कुछ सार्वजनिक समितियों द्वारा सादगी के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए सीमित सदस्यों के साथ साथ गणपति बप्पा को नगर भ्रमण कर अपने-अपने पंडाल में स्थापित किया गया। आगामी दस दिनों तक श्रृंखलाओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रम घरों पर किए जाएंगे। भगवान गणेशजी को अपने घरों पर विराजमान करने ले जा रहे श्रृद्धालु गणपति बप्पा मोरिया, चार लड्ड चोरिया, गणपति बाबा मोरिया शंकरजी का पोरिया जैसे जयकारों व अबीर-गुलाल के बीच नाचते-गाते उत्साहित माहौल के बीच लेकर गये ओर अपने घरों में भगवान गणेश को स्थापित किया। भगवान गणेश जी की स्थापना कर आरती उतारकर प्रसादी का वितरण किया गया।

गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से नगर का वातावरण गजाननमय हो गया। शुभ कार्यो के देवता को गुरूवार को हजारों भक्तों द्वारा ढोल-डमाकों के साथ अपने घर लाने के लिए निकले। इस दौरान कोई भगवान को वाहनों में बैठा कर ले जा रहा था तो, कोई ठेलों पर कई श्रद्धालुओं ऐसे भी दिखाई दिए जो अपने मस्तक पर मंगलमूर्ति को सवार कर ले जा रहे थे। गणेश चतुर्थी पर नगर के गली-मौहल्लों से लेकर मुख्य मार्गो तक सिद्धिविनायक के भक्तणत आनंदोत्सव मनाते नजर आए।


कोरोना के चलते कुछ ही पंडालों में विधि विधान से विराजे गणनायक : कोरोना के चलते प्रशासनिक पाबंदियों के मद्देनजर नगर में बड़े स्तर पर सार्वजनिक पंडालों में गणेशजी की स्थापना नहीं की गई है। चंद स्थानों पर ही सार्वजनिक रूप से गणेश जी की स्थापना की गई है। सार्वजनिक पाण्डलों में भगवान की मूर्ति सादगी के साथ लाई गई। 

कोई टिप्पणी नहीं