Breaking News

डेंगू से बचाव के लिए लार्वा सर्वे कार्य जारी...

डेंगू से बचाव के लिए लार्वा सर्वे कार्य जारी...


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा / मलेरिया विभाग की टीम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ग्राम पोखरनी खिरकिया में 42 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे में 02 कंटनरों में एडिज का लार्वा पाया गया, जिसका विनष्टीकरण किया गया। टीम द्वारा घरों का सर्वे किया गया तथा 212 मकानो में मच्छर नियंत्रण हेतु इण्डोर फागिंग कार्य किया गया। साथ ही आमजन को समझाइश दी गयी कि वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने के बाद मच्छर जनित रोगों का संक्रमण काल प्रारंभ हो चुका है। 

वर्षाकाल प्रारंभ होने के साथ 07 दिवस से अधिक जल जमाव की स्थिति होने के कारण डेगू, चिकनगुनिया एवं जीका फैलाने वाले एडिज मच्छर के उत्पत्ति स्थल की संख्या बढ जाती है। वाहक जनित रोगों का नियंत्रण एवं रोकथाम आम नागरिकों के सहयोग से आसानी से किया जा सकता है। आमजन अपने घर के आसपास मच्छरों से बचाव के लिए उपाय करें- घर के आसपास पानी जमा ना होने देवें, हमेशा साफ सफाई रखें, छत पर रखे कबाड, टायर, प्लास्टिक कंटेनर  गमलों के नीचे की प्लेट में तीन दिवस से अधिक पानी जमा न होने दें, फ्रिज के पीछे की ट्रे में पानी जमा न रहने दें, पूरी बॉह के कपड़े पहने जो शरीर के अधिकतर भाग को ढॅंक सके, घर के दरवाजों , खिडकियों में मच्छररोधी जाली लगवाएं, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, पानी से भरे सभी बर्तनों को ढॅककर रखें, घर के आस-पास पानी का गड्डा हो तो उसके पानी की निकासी जरूर करे। हर सप्ताह उसमें जला हुआ आईल एवं मिट्टी का तेल अवश्य डाले, जिससे लार्वा नही पनपे। किसी भी व्यक्ति को तेज बुखार, आँखो के पीछे दर्द, मॉसपेशियों एवं सिरदर्द, शरीर पर लाल चकते जैसे लक्षण दिखाई देते है तो वह तत्काल चिकित्सकीय सलाह अवश्य लेंवे।

कोई टिप्पणी नहीं