Breaking News

लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य करते दिखे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य करते दिखे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान


लोकमतचक्र.कॉम।

जोबट : आदिवासियों की संस्कृति में उनके लोक नृत्य और संगीत का सबसे अहम स्थान है। जब आदिवासी अपने पारंपरिक वेशभूषा और साजो-समान के साथ नाचते गाते हैं तो उन्हें देखकर शायद ही ऐसा कोई हो जो बिना थिरके रहे सके। कुछ ऐसा ही दृश्य आज देखने को मिला जब मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान अपने अलीराजपुर प्रवास के दौरान जोबट के लोक कलाकारों के साथ नृत्य करते दिखाई दिए।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जोबट के कार्यक्रम के दौरान 7030.02 लाख के 135 कार्यों का किया भूमिपूजन  एवं लोकार्पण. इसमें 2960.68 लाख के 83 कार्यों का भूमि पूजन एवं 4069.34 लाख के 52 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है.

नगर पंचायत जोबट की घोषणाएं -

- 13 करोड़ की लागत से जोबट अस्पताल का 50 बिस्तरीय उन्नयन ।

- खेल स्टेडियम लागत 4.98 करोड।

- तीरंदाजी फेडर सेन्टर लागत 2.00 करोड।

- उमरी में 28 हेक्टेयर में औद्योगिक पार्क की स्थापना।

- नवीन आदिवासी सीनियर कन्या छात्रावास लागत 3.36 करोड।

- शासकीय मॉडल उ.मा.वि. उदयगढ एवं शासकीय उ.मा.वि. डाबडी को सी.एम. राइस योजना के अन्तर्गत उन्नयन किया जायेगा।

- बिलासा बैराज लागत 3.44 करोड, देहदला बैराज लागत 4.46 करोड, मसनी बैराज लागत

3.20 करोड, मोद नदी बैराज लागत 6.09 करोड से निर्माण कार्य।

- नगर परिषद जोबट में कुल 5.82 करोड की लागत से नाला निर्माण लागत 2.28 करोड, डोही नदी रिटर्निंग वॉल लागत 1.94 करोड, सडक एवं नाली निर्माण 80.00 लाख, उद्यान विकास लागत 70.00 लाख, सामुदायिक भवन निर्माण लागत 40.00 लाख।

कोई टिप्पणी नहीं