Breaking News

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने वाले किसानों से निर्धारित दर अनुसार अर्थदण्ड की वसूली की जाये : कलेक्टर

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने वाले किसानों से निर्धारित दर अनुसार अर्थदण्ड की वसूली की जाये : कलेक्टर


राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करें, राजस्व वसूली बढ़ायें

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिये निर्देश

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा 8 सितम्बर 2021/ सभी राजस्व अधिकारी उनके न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करें। निराकरण करते समय समय सीमा का विशेष ध्यान रखें। राजस्व अधिकारी भू-राजस्व वसूली बढ़ायें। यह निर्देश कलेक्टर श्री संजय गुप्ता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री जे.पी. सैयाम व श्यामेन्द्र जायसवाल सहित जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक मौजूद थे। 

बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नामांतरण, सीमांकन व बंटवारे के आवेदन के निराकरण के लिये शासन द्वारा जो समय सीमा तय की गई है, उसी समय सीमा से पहले नागरिकों के आवेदनों का निराकरण किया जाये। उन्होने अपर कलेक्टर श्री सैयाम को निर्देश दिये कि वे भी अपने स्तर से विभिन्न तहसीलों में सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा आदि के लंबित प्रकरणों के निराकरण की समय-समय पर समीक्षा करें। उन्होने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती करने वाले किसानों से निर्धारित दर अनुसार अर्थदण्ड की वसूली की जाये। सभी राजस्व निरीक्षक इस वसूली पर विशेष ध्यान दें। उन्होने कहा कि विभिन्न प्रकार के भू-राजस्व व अर्थदण्ड की वसूली करने के बाद प्राप्त राशि चालान द्वारा सही मद में शासन के खाते में जमा की जाए। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अपने भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दें। उन्होने कहा कि योजनाओं की जानकारी के अभाव में ग्रामीणजन परेशान होते है और कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाते है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके क्षेत्र के आवेदकों द्वारा सीएम हेल्पलाईन में दर्ज की गई शिकायतों का निराकरण समय सीमा में करें। उन्होने कोटवारों के बैंक खातों में उनके मानदेय की राशि समय पर जमा कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान के खाते में सम्मान राशि जमा की जाती है। उन्होने निर्देश दिये कि किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों की जानकारी अद्यतन की जाये ताकि किसान सम्मान निधि की राशि सही तरीके से जमा हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं