Breaking News

सन्त शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

सन्त शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज का आशीर्वाद लेने पहुचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी थे साथ...

लोकमतचक्र.कॉम।

जबलपुर – दयोदय तीर्थ तिलवारा में चातुर्मास कर रहे श्री दिगम्बर जैनाचार्य सन्त शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने आचार्यश्री 40 मिनट एकांत में राष्ट्र की समृद्धि, शिक्षा नीति, राष्ट्रभाषा का विकास आदि विषयों पर चर्चा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आदि विशिष्ट जनों ने आचार्यश्री के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं