Breaking News

जारी हुआ अखिल भरतीय प्रशासनिक सेवा UPSC 2020 का परीक्षा परिणाम

जारी हुआ अखिल भरतीय प्रशासनिक सेवा UPSC 2020 का परीक्षा परिणाम 

बिहार के शुभम कुमार ने पहला स्थान तो आगरा की अंकिता जैन ने हासिल की तीसरी रैंक


लोकमतचक्र.कॉम।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीएसई मेन 2020 का बहुप्रतीक्षित फाइनल परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया है। जिसमें बिहार के शुभम कुमार ने पहला स्थान तो आगरा की अंकिता जैन ने देश में तीसरी रैंक प्राप्त की है। अंकिता जैन डिफेंस एस्टेट ग्वालियर रोड की रहने वाली हैं। वह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सविता त्यागी की पुत्रवधू हैं। यूपीएससी में चयन होने पर उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

बिहार के शुभम कुमार ने पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है। जागृति अवस्थी ओवरऑल सेकेंड रैंक हासिल करने वाली महिला उम्मीदवारों में टॉपर हैं। उन्होंने MANIT भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में स्नातक किया है। आज जारी परिणाम के अनुसार कुल 761 लोगों का यूपीएससी में चयन हुआ है।

●UPSC टॉप-5 में 3 लड़कियों ने बाजी मारी है :

रैंक 1- शुभम कुमार 

रैंक 2- जागृति अवस्थी 

रैंक 3- अंकिता जैन 

रैंक 4- यश शुक्ला 

रैंक 5- ममता यादव

गुरूभक्त अहिंसा जैन भी बनी आइएएस :

आचार्य श्री विद्यासागर की परम भक्त जबलपुर की अहिंसा जैन की 53 वी रेंक आई है। अहिंसा जैन का कहना था कि संत शिरोमणि आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज का सभी छात्रों पर आशीर्वाद था, उन्होंने कहा था कि आप लोग चिंता नहीं करें यूपीएससी की परीक्षा में आईएएस बनकर ही निकलोगे यह सपना सच किया है जबलपुर की अहिंसा जैन ने। सुभाष जैन, श्रीमती अर्चना जैन जिनेंद्र गमछा भंडार की सुपुत्री, इंजीनियर सुयश जैन की बहन आईआरएस अहिंसा जैन ने पूरे देश में 53 वी रैंक हासिल की। उसका सपना साकार हो गया। लगातार परीक्षा की तैयारी करने वाली अहिंसा को पूरा भरोसा था।

150 कैंडिडेट्स को रिजर्व रखा गया :

यूपीएससी 2020 में सामान्य (General) वर्ग से 263, आर्थिक पिछड़ा वर्ग (EWS) से 86, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) से 229, अनुसूचित जाति (SC) 122, अनुसूचित जनजाति (ST) से 61 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। जिसके बाद कुल मिलाकर 761 अभ्यर्थी परीक्षा पास कर चुके हैं। इसके अलावा 150 अभ्यर्थियों को रिजर्व रखा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं