Breaking News

भाप्रसे अधिकारियों का हुआ तबादला...

भाप्रसे अधिकारियों का हुआ तबादला...

आयुक्त भू-अभिलेख श्री पाटिल का हुआ तबादला

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर आईएएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी तबादला आदेश में आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ज्ञानेश्वर बी पाटील को आयुक्त कोष एवं लेखा बनाया गया है। आयुक्त भू-अभिलेख का प्रभार 2007 के श्रीमन शुक्ला को दिया गया है। जारी आदेश में श्री श्रीमन शुक्ला, भाप्रसे (2007) कार्यपालक संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एफो) भोपाल तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, राजस्व विभाग एवं नियंत्रक, शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री प्रदेश भोपाल तथा आयुक्त मू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्यप्रदेश ग्वालियर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौपा गया है। वहीं आयुक्त वाणिज्य कर राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा बनाया गया है। इस संबंध में जारी आदेश की प्रति देंखने के लिए दि गई इमेज पर क्लिक करें -


कोई टिप्पणी नहीं