Breaking News

कोरोना वैक्सीन के सेकंड डोज के लिए महा अभियान के लिए कलेक्टर ने की धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों ओर प्रबुद्धजनों से चर्चा

कोरोना वैक्सीन के सेकंड डोज के लिए महा अभियान के लिए कलेक्टर ने की धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों  ओर प्रबुद्धजनों से चर्चा


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : आज कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, एसपी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ में धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए प्रबुद्ध जनों एवं व्यापारियों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जन जागरण हेतु कल शाम 4:00 बजे से कलेक्टर महोदय एसपी साहब एवं विभिन्न अधिकारियों के साथ में हरदा व्यापारी संघ के द्वारा जन जागरण अभियान चलाया जाएगा और उसमें यह सुनिश्चित किया जावेगा की व्यापारी स्वयं उनके यहां के कर्मचारी एवं आने वाले ग्राहक कोरोना वैक्सीन का डोज लगा हो, अगर किसी कारण से अभी तक रोज नहीं लगा हो तो 24नवंबर 2021 को शहर में विभिन्न जगह वैक्सीन के कैंप लगेंगे इस अभियान में शहर के समस्त व्यापार करने वाले शामिल होकर अपनी सक्रियता एवं शहर एवं देश के प्रति निष्ठा व्यक्त करें।

कोई टिप्पणी नहीं