Breaking News

भाजपा दफ्तर में करणी सेना का हंगामा, मंत्री बिसाहू लाल की कार को घेरा, नारेबाजी कर काले कपड़े लहराए

भाजपा दफ्तर में करणी सेना का हंगामा, मंत्री बिसाहू लाल की कार को घेरा, नारेबाजी कर काले कपड़े लहराए

मंत्री बिसाहूलाल ने राजपूत महिलाओं पर टिप्पणी की थी, इसके विरोध में करणी सेना ने उन्हें काले झंडे दिखाए। - Dainik Bhaskarराजधानी में प्रदेश BJP कार्यालय में शनिवार दोपहर करणी सेना ने हंगामा कर दिया। कार्यालय के अंदर करणी सेना ने मंत्री बिसाहू लाल सिंह की गाड़ी को घेर लिया। मंत्री बिसाहू लाल ने सवर्ण और राजपूत महिलाओं पर टिप्पणी की थी, इसके विरोध में करणी सेना ने उन्हें काले झंडे दिखाए हैं। इन्होंने बिसाहूलाल के खिलाफ नारेबाजी की। आधे घंटे तक BJP कार्यकर्ताओं और करणी सेना में नोकझोंक हुई। गौरतलब है कि मंत्री बिसाहूलाल ने अनूपपुर के फुनगा में एक कार्यक्रम में कहा था कि महिलाओं की समानता लाने के लिए सवर्ण और ठाकुर ठकार वर्ग की महिलाओं को घरों से खींच कर लाना होगा। उनका यह बयान 2 दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं