Breaking News

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बाद तहसीलदार संघ भी पुलिस कमिश्नर सिस्टम के विरोध में उतरा, CM को लिखी चिट्ठी...

राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बाद तहसीलदार संघ भी पुलिस कमिश्नर सिस्टम के विरोध में उतरा, CM को लिखी चिट्ठी...

क्यों कर रहे है पुलिस कमिश्नर सिस्टम का विरोध अधिकारी...? जानने के लिए पढ़े...

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के बाद अब मध्य प्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा ) संघ भी प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में उतर आया है। राजस्व अधिकारी (तहसीलदार) संघ की ओर से मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा गया है कि इस सिस्टम को लागू करने का सीधा प्रभाव आम जनता पर पड़ेगा। आम जनता से जुड़ा विषय होने के कारण इसे लागू करने की पहले मंत्रिमंडलीय समूह, सचिव स्तरीय समूह, अधिवक्ता परिषद एवं जनप्रतिनिधि तथा नागरिक संगठनों के मध्य इस पर व्यापक चर्चा कराए जाने की जरूरत है। उसके विचार विमर्श के बाद ही निर्णय लिया जाना उचित होगा। संघ ने कहा है कि इतना महत्वपूर्ण निर्णय एक पक्षीय लिया जाना न्याय संगत नहीं होगा। इस पर फिर विचार करने की मांग संघ ने मुख्यमंत्री से की है। इसके पहले राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के पूर्व राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल को अपना पक्ष मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया जाए। इस मामले में अचानक लिए गए निर्णय से संघ के पदाधिकारियों ने असंतोष है।

कोई टिप्पणी नहीं