Breaking News

पंचायत चुनाव कराने वाले कर्मचारियों का हो 50 लाख का बीमा : कर्मचारी संगठन

पंचायत चुनाव कराने वाले कर्मचारियों का हो 50 लाख का बीमा : कर्मचारी संगठन

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने यह मांग की है कि अगले माह से होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में लगने वाले चुनावी अमले के समस्त लोक सेवकों का चुनाव आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से 50 लाख का बीमा कराया जावे। इससे चुनाव कार्य में लगे लोक सेवकों के साथ चुनाव के दौरान अगर किसी घटना, दुर्घटना एवं कोविड -19 के कारण कोई जनहानि होती है तो कर्मचारी व उसके आश्रित परिवार को आर्थिक संबल मिल सकेगा। 
मोर्चा ने कहा कि सर्वाधिक जटिल चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ही होता है। गुप्त निर्वाचन में संलग्न कर्मचारियों को पंच, सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन एक साथ कराना पड़ता है। इसके साथ ही मतदान केन्द्र पर पंच एवं सरपंच के मतों की गिनती की जाकर परिणाम घोषित किये जाते हैं जिससे कई बार हार-जीत का अंतर कम होने से तनाव की स्थिति निर्मित हो जाती है। इस कारण अत्याधिक तनाव व विपरीत माहौल में किसी भी प्रकार की स्थिति के लिए कर्मचारी को तैयार रहना पड़ता है। मतगणना के दौरान कई बार हिंसा जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन सभी परिस्थितियों से कर्मचारियों को बचाने के लिए मतगणना का कार्य जनपद मुख्यालय स्तर पर कराया जाए। इसकी मांग अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेता संरक्षक भुवनेश पटेल, अन्य पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाति कर्मचारी संगठन, विरेंद्र खोंगल संरक्षक कर्मचारी कांग्रेस, इंजीनियर अशोक शर्मा राजपत्रित अधिकारी संघ, एलएन कैलासिया पेंशनर्स एसोसिएशन, एसबी सिंह संयोजक एवं अजीज खान मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, राजकुमार चंदेल महामंत्री राज्य कर्मचारी संघ, निहाल सिंह संरक्षक लघु वेतन कर्मचारी संघ, गौतम पाटील अजाक्स संघ, ओ पी कटियार तृतीय वग॔  शा. कर्मचारी संघ, नरेन्द्र सिंह ठाकुर तहसीलदार संघ, दिनेश चंद्र शर्मा मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन उपेन्द्र सिंह सेंगर मध्य प्रदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ व अन्य ने की है।

कोई टिप्पणी नहीं