Breaking News

भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित को सर्वोपरि रख कर कार्य करता है: जितेंद्र सोनी

भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र हित को सर्वोपरि रख कर कार्य करता है: जितेंद्र सोनी

रहटगांव तहसील इकाई का गठन, महेश साकले अध्यक्ष मनोनीत


लोकमतचक्र.कॉम।

रहटगांव। भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा द्वारा आज रहटगांव तहसील इकाई का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्रवण जोशी समाज सेवी, अनिल राजपूत उपस्तिथ रहे। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी द्वारा संगठन के विषय मे जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक  संगठन है, जिसकी देश में कई शाखाएं हैं। भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र को सर्वोपरि रख कर ही काम करता है। संगठन हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा की तहसील स्तर की समस्याओं के लिए तहसील स्तर पर ज्ञापन के माध्यम से निराकरण करने का प्रयास करे। समस्या हल नही होने पर जिला स्तर पर मुझे अवगत करावे, में मजूरों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इसके अलावा कोई समस्या प्रदेश या राष्ट्र स्तर की रहेगी तो संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत कराकर निराकरण करने का प्रयास करूंगा। साथ ही श्रवण जोशी ने भी संगठन के विषय मे विस्तृत जानकारी दी।

इन्हें दी तहसील स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी

रहटगांव के सामुदायिक भवन में आयोजित भारतीय मजदूर संघ की बैठक में तहसील स्तरीय कार्यकारणी का गठन कर विभिन्न पदों पर जिमेदारी सौपी गई। कार्यकारणी में अध्यक्ष महेश साकले, उपाध्यक्ष-विजय रामटेक, रामप्रसाद काजले, घनश्याम बघेल, कोषाध्यक्ष- जितेश किरार, सचिव-बसंत मालवीय, सहसचिव- बाबूलाल गुर्जर, विनोद चौहान, कार्यकारणी सदस्य-चंपालाल कलम, अंनत सोनी, भाऊ शर्मा, सोनू तमोली बनाय गये।

कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

सामुदायिक भवन में आयोजित टीकाकरण कार्यक्रम के दौरान इस माहअभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले योद्धाओं का गुलदस्ता भेट कर सम्मान किया गया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष श्री सोनी ने सम्मान करते हुए कहा कि इन्ही मैदानी कर्मचारियों की बदोलत ही जिला वैक्सिनेशन के मामले में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर पाया है। उन्होंने कहा की इन मैदानी कर्मचारियों का सम्मान कर में अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा हु, जिन्होंने अपनी ओर अपने परिवार की जान की परवाह किये बगैर इस अभियान को सफल बनाया ओर हजारो लोगो की जान बचाने में अहम योगदान दिया। इस दौरान उन्होने टीकाकरण हेतु लोगों को प्रेरित किया और बाजार क्षेत्र में निशुल्क मास्क का वितरण भी किया।

कोई टिप्पणी नहीं