Breaking News

कलेक्टर-SP कांफ्रेंस के 24 घण्टे बाद 13 IPS के तबादले, भिंड-सागर के एसपी हटाये गए

कलेक्टर-SP कांफ्रेंस के 24 घण्टे बाद 13 IPS के तबादले, भिंड-सागर के एसपी हटाये गए

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल। कलेक्टर -कमिश्नर आईजी-एसपी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के 24 घंटे बाद राज्य सरकार ने 13 आईपीएस के तबादले किए हैं। इसमें भिंड और सागर के एसपी बदले गए हैं। भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह की जगह शैलेंद्र सिंह को भिंड एसपी की जिम्मेदारी दी गई है वहीं सागर एसपी अतुल सिंह की जगह तरुण नायक को सागर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
        
गृह विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में भारतीय पुलिस सेवा की 1987 बैच की आईपीएसअरुणा मोहन राव को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय से विशेष पुलिस महानिदेशक अग्निशमन सेवाएं पुलिस मुख्यालय भोपाल, 1988 बैच के आईपीएस कैलाश मकवाना को विशेष पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय से मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। जीपी सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अअवि पुलिस मुख्यालय भोपाल, सुषमा सिंह को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता पीएचक्यू, बीबी शर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरएंडी पीएचक्यू से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मानव अधिकार आयोग भोपाल बनाया गया है।
इसी तरह अनिल सिंह कुशवाह को उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा से उप पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन, आरएस परिहार को उप पुलिस महानिरीक्षक पीएचक्यू से उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेज जबलपुर, मनोज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक भिंड से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, अतुल सिंह को पुलिस अधीक्षक सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, नागेंद्र सिंह को सेनानी हाकफोर्स बालाघाट से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, समीर सौरभ को सेनानी दसवीं वाहिनी विसबल सागर से सेनानी हाकफोर्स बालाघाट पदस्थ किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं