Breaking News

विधायक ने CM से आफलाइन गिरदावरी से सर्वे कराए जाने की मांग

विधायक ने CM से आफलाइन गिरदावरी से सर्वे कराए जाने की मांग 

विधायक ने दिया मुख्यमंत्री को पत्र, बताई एप से गिरदावरी में होने वाली व्यवहारिक समस्या...


लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल/अशोकनगर : गत दिवस हुई ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों का सर्वे ऑफलाइन गिरदावरी से कराए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुंगावली तहसील के ग्राम बजावन आगमन पर मांग पत्र सौंपा। पत्र में दर्शाया गया है कि वर्तमान में सारा ऐप द्वारा फसल सर्वे किए जाने हेतु पहले गिरदावरी कार्य पूर्ण किए जाने के पश्चात ही फसल सर्वे हेतु ऑप्शन उपलब्ध हो सकेगा। जियो टैग गिरदावरी में प्रत्येक सर्वे नंबर पर पहुंच कर फसल का फोटो खींचकर ऐप में अपलोड करना होता है इस प्रक्रिया में 1 दिन में अधिकतम 60-70 सर्वे नंबर का ऑनलाइन कार्य संपादित किया जा सकता है। जिसके कारण सारा ऐप के माध्यम से फसल क्षति सर्वे कार्य किए जाने में अत्याधिक समय लगेगा। लिहाजा फसल क्षति का सर्वे कार्य सारा एप के माध्यम से ऑनलाइन गिरदावरी ना कराते हुए ऑफलाइन गिरदावरी से सर्वे कार्य कराए जाने के आदेश जारी किए जाएं। वही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 20 जनवरी तक नुकसानी का सर्वे करवाकर पंचायतो में लिस्ट चस्पा की जाए।

कोई टिप्पणी नहीं