Breaking News

ईमानदारी से 2023 का चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिये, कांग्रेस वापस नहीं आएगी, वर्कर नहीं मिलेगा-दिग्विजय

ईमानदारी से 2023 का चुनाव नहीं लड़े तो घर बैठिये, कांग्रेस वापस नहीं आएगी, वर्कर नहीं मिलेगा-दिग्विजय

दिग्विजय सिंह शनिवार सुबह रतलाम सर्किट हाउस में थे। उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग गुट बनाकर खड़े थे। इस पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा- सभी अलग-अलग खड़े हैं। इससे काम नहीं चलेगा। हर ग्रुप अलग मिलेगा, मेरा सिर खपाना भी बेकार है। कमलनाथ भी कुछ नहीं कर पाएंगे। आप लोग आमने-सामने बात करने को तैयार नहीं हैं। दिग्विजय सिंह ने इस चर्चा का VIDEO बना रहे कार्यकर्ताओं को भी डांटा।

दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में BJP और RSS पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा, संघ, विहिप और बजरंग दल भगवान राम को बेच रहे हैं। धर्म का उपयोग राजनीतिक हथियार के रूप में नहीं होना चाहिए। कांग्रेस कभी धर्म के आधार पर वोट नहीं मांगती।

हिजाब, घूंघट परंपरा अपनी-अपनी

हिजाब वाले मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि हर धर्म की परंपरा और अपनी मान्यताएं होती हैं। कोई घूंघट निकालता है, कोई सिर ढंकता है। पर्दा करता है। हिजाब और बुर्का दोनों अलग-अलग हैं। जब भी हम सरकार से हिसाब-किताब की बात करते हैं, तो वह हिजाब की बात करते हैं। यह ठीक नहीं है। इसे पोलिटिकल नहीं बनाया जाना चाहिए। सांप्रदायिक सद्भावना जरूरी है।

उमा शराबबंदी की बात करती हैं, प्रज्ञा इसे आयुर्वेदिक दवा बताती हैं...

मध्यप्रदेश में शराबबंदी के मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा में उमा भारती शराबबंदी की बात करती हैं। साध्वी प्रज्ञा इसे आयुर्वेदिक दवा बताती हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शराबबंदी पर कुछ और बोलते हैं। शराबबंदी को लेकर भाजपा में ही विरोधाभास है।

कोई टिप्पणी नहीं