Breaking News

हरदा जिले के 45 ग्रामों के 4982 किसानों के खाते में जमा हुए 16.51 करोड़ रू.

हरदा जिले के 45 ग्रामों के 4982 किसानों के खाते में जमा हुए 16.51 करोड़ रू.

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सिंगल क्लिक से राशि ट्रांसफर की

मंत्री कमल पटेल ओर तुलसीराम सिलावट ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा / मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश के 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट हरदा के एनआईसी वी.सी. रूम में कृषि मंत्री कमल पटेल, कलेक्टर ऋषि गर्ग, जिला भाजपा अध्यक्ष अमर सिंह मीणा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री पटेल ने दो किसानों श्री मंगेश टाले निवासी कुकरावद को 9900 तथा श्रीमती रामरतीबाई को 10800 रूपये का सांकेतिक चैक प्रदान किया। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरदा जिले में गत दिनों हुई ओला वृष्टि से प्रभावित 45 ग्रामों के 4982 किसानों के खाते में 16 करोड़ 51 लाख 15 हजार 975 रूपये ट्रांसफर की गई है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को फसल बीमा के रूप में और राजस्व पुस्तक परिपत्र के संशोधित प्रावधानों के तहत राहत के रूप में काफी मदद कर रही है। किसानों की आय बढ़ाने के लिये सरकार ने अनेक योजनाएं बनाई है। 

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश के 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की। प्रदेश के जल संसाधन व मत्स्य पालन विभाग के मंत्री तथा हरदा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया है। 

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने आभार प्रकट करते हुए कहा है कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में खेती को लाभ का धंधा बनाने तथा किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिये कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि पूर्व की सरकारों में किसानों को फसल क्षति के नाम पर बहुत कम राशि मिलती थी तथा फसल बीमा के दावे के रूप में भी नाम मात्र की मदद मिलती थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को अधिक राहत देने के उद्देश्य से राजस्व पुस्तक परिपत्र में संशोधन कर राहत की दरों को बढ़ाया है, जिससे किसानों को फसल क्षति के रूप में अब भरपूर राशि मिल रही है। प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गत 22 माह में 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में जमा कराने का चमत्कार किया है। यह किसानों की सरकार है, किसानों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई की योजनाओं का जाल बिछा कर प्रदेश के हर सूखे खेत में फसल लहलहाने के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्यरत है।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को प्रदेश के 1 लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री पटेल ने इसके लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया है। 

कृषि मंत्री श्री पटेल ने किसानों के खाते में फसल क्षति की राशि ट्रांसफर करने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा है कि पिछले दिनों बैतूल जिले से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2020 एवं रबी 2020-21 की कुल 7618 करोड़ रूपये की दावा राशि प्रदेश के 49 लाख से अधिक कृषकों के खाते में सिंगल क्लिक से अंतरित की थी और आज प्रदेश के लगभग डेढ़ लाख किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की है। 

कोई टिप्पणी नहीं