Breaking News

भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों और कर्मचारियों की 57 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों और कर्मचारियों की 57 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना 

संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन 

धरना स्थल पर पहुंचे कृषि मंत्री ने मांगो का निराकरण करने का दिया आश्वासन

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा द्वारा आज प्रदेश के श्रमिकों और कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर धरना दिया। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम 57 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन सौंपा गया। धरना स्थल पर पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल को भी संघ द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। कृषि मंत्री श्री पटेल ने धरना स्थल पर मौजूद श्रमिकों और कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे स्वयं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री श्री चौहान से सम्पर्क कर समस्याओं का निराकरण कराने का प्रयास करेंगे।


 

धरना आंदोलन में भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला मंत्री मुकेश निकुम, कोषाध्यक्ष गणेश केवट, वीरेंद्र गोहर, सुभाष किरार के साथी राज्य कर्मचारी संघ संभागीय सचिव गुलाब सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष महेश तिवारी, जिला सचिव अतुल शुक्ला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ अध्यक्ष अर्चना गौर, उपाध्यक्ष शोभा ठाटे, रजनी छलोत्रे, अरुण लता दुबे, संगीता चंदेल, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष शिव सोलंकी, सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष राजेश सरोद, रेत खदान मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष सुखराम केवट सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। धरना आंदोलन को भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, महेश तिवारी, शिव सोलंकी, अर्चना गौर, संगीता चंदेल ने संबोधित करते हुए अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष श्री सोनी ने चेतावनी दी है कि यदि हमारी मांगों का 7 मार्च तक निराकरण नहीं किया गया तो संघ द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं