Breaking News

कलयुगी मां ने की अपने तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या

कलयुगी मां ने की अपने तीन साल के बेटे की गला दबाकर हत्या

मीरा से जोया बनी युवती को मुस्लिम युवक ने शादी के बाद छोड़ दिया था बच्चे के साथ


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर पर आज एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई जिसमें एक मॉ ने अपने 3 साल के बेटे को गला दबाकर मार दिया। उक्त महिला ने एक मुस्लिम युवक से शादी की थी ओर अपना नाम मीरा से बदलकर जोया रखा था। मुस्लिम युवक इमरान ने उसे बच्चा होने के बाद तीन साल से छोड़ दिया था। वन स्टाप सेंटर के बाथरूम में अपने बेटे का गला दबाकर हत्या करने के बाद महिला बदहवास रोने लगी।

हरदा जिले के वन स्टाप सेंटर की प्रशासक सूचिता एक्का ने बताया कि यहां जोया (25) इमरान खान 16 फरवरी को वन स्टॉप सेंटर में आई थी। उसके साथ तीन साल का बेटा फैज भी था। रोजाना की तरह शनिवार सुबह 10 बजे वह बच्चे के साथ बाथरूम में गई। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

काफी देर तक वह बाहर नहीं आई। कुछ देर बाद अंदर से रोने की आवाज आई, तो कर्मचारी ने जाकर रोशनदान से देखा। अंदर जोया अपने बेटे फैज का गला दबा रही थी। इसके बाद दोनों को तत्काल बाहर निकाला गया। बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को भी सूचना दी गई।

● तीन साल पहले छोड़ दिया था पति ने

पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने उसे तीन साल पहले छोड़ दिया था। इसके बाद से महिला परेशान थी। वह मजदूरी करके पेट पाल रही थी। उसे वन स्टाॅप सेंटर में आश्रय दिया गया। यहां बच्चे के साथ रह रही थी। जानकारी के अनुसार वह किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

● अमरावती के मुस्लिम युवक से की थी शादी

एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि महिला का असली नाम मीरा धुर्वे है। उसने अमरावती बरुड़ के रहने वाले इमरान से शादी की थी। वह मूलतः बैतूल जिले के चारचीं की रहने वाली है। इमरान ने तीन साल पहले महिला को छोड़ दिया था। पति भी मजदूरी करता था। शादी के बाद उसने अपना नाम जोया कर लिया। आधार कार्ड में भी यही नाम है।

कोई टिप्पणी नहीं