Breaking News

कर्मचारियों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर भामसं करेगा आंदोलन

कर्मचारियों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर भामसं करेगा आंदोलन


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा। भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेश संगठन के आव्हान पर 22 फरवरी 2022 मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जायेगा। भारतीय मजदूर संघ के समस्त पदाधिकारी एवं उससे सम्बद्ध यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ ही समस्त आनुशांगिक संगठनों के सदस्य, सक्रिय कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। 

भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि इस आंदोलन में मप्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका महासंघ, मप्र रा्यय कर्मचारी संघ, भारतीय रेत खदान मजदूर संघ, भारतीय मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ, भारतीय सफाई कामगार संघ, दैनिक वेतन भोगी, कार्य भारित, स्थाई कर्मी, कर्मचारी संघ, मप्र बिजली कर्मचारी संघ, समस्त ठेका मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष एवं सचिवों को अपने सभी सदस्यों को साथ लाने हेतु दायित्व सौंपे गये है। श्री सोनी ने बताया कि जिला एवं तहसील के भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारीगण भी इस आंदोलन को सफल बनाने में पिछले कई दिनो से जुटे हुए हैं। उन्होने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि इस महत्वपूर्ण धरना प्रदर्शन आंदोलन में उपस्थित होकर सभी प्रकार के श्रमिकों की मुख्य मांगो को पूरा करवाने के लिए उपस्थित रहें। धरना प्रदर्शन शहर के बायपास चैराहा कलेक्ट्रेट के पास छीपानेर रोड पर प्रात 11 बजे से 4 बजे शाम तक किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं