Breaking News

कलेक्टर ने नगर पालिका हरदा के प्रशासक का पदभार किया ग्रहण, कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश

कलेक्टर ने नगर पालिका हरदा के प्रशासक का पदभार किया ग्रहण, कर्मचारियों को दिये आवश्यक निर्देश

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन का कार्यकाल समाप्त होने के पश्चात रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर शासन द्वारा कलेक्टर हरदा को प्रशासक नियुक्त किया गया है जिसके चलते कलेक्टर ऋषि गर्ग ने आज नगर पालिका हरदा में प्रशासक का पदभार ग्रहण कर लिया है।


कलेक्टर श्री गर्ग ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। श्री गर्ग ने उपस्थित सहायक यंत्री और सभी उप यंत्रियों को 1 से 5 मार्च के बीच अंकुर अभियान के तहत शहरीय क्षेत्र में पौधरोपण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरपालिका परिसर में स्थित शहीद गैलरी का अवलोकन भी किया।


उल्लेखनीय है कि रिक्त नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव वर्तमान में संभव दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में शहर की आम जनता को उम्मीद थी कि जिस तरह ग्राम पंचायतों में सरपंचों को पुनः दायित्व सौंपा गया है वैसे ही हरदा नगर पालिका अध्यक्ष पद का दायित्व चुनाव तक पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को सौंपा जा सकता है। किंतु आज कलेक्टर हरदा ने प्रशासक के पदभार को ग्रहण कर इस अटकलों पर विराम लगा दिया है। देखना यह है कि अत्यधिक व्यस्त जिलाधिकारी हरदा नगर पालिका प्रशासक के रूप में अपना समय किस तरह दे पाते हैं जिससे शहर की जनता को असुविधा ना हो।

कोई टिप्पणी नहीं