Breaking News

आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर भाजपा बनेगी आत्मनिर्भर पार्टी प्रारंभ होगा विशेष समर्पण निधि अभियान

आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर भाजपा बनेगी आत्मनिर्भर पार्टी प्रारंभ होगा विशेष समर्पण निधि अभियान

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से प्रारंभ होगा विशेष समर्पण निधि अभियान । यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि  सर्किट हाउस में बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा एवं 11 फरवरी से प्रारंभ होने जा रहे विशेष समर्पण निधी अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

 इस बैठक में संभाग के प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी ,मध्य प्रदेश सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्री कमल पटेल ,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल , जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ,टिमरनी के विधायक संजय शाह ,जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, सिद्धार्थ पचौरी ,भागवत साह ढोके ,वरिष्ठ नेता अशोक जैन, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं समर्पण निधि के जिला प्रभारी सुरेंद्र जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


बूथ विस्तारक अभियान में प्रदेश में पांचवें स्थान पर हरदा - पंकज जोशी

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का सूचीकरण एवं भौतिक सत्यापन का कार्य मोबाइल एप्लीकेशन संगठन के माध्यम से लगभग पूर्णता की ओर है आज तक की रिपोर्ट अनुसार मध्य प्रदेश के टॉप फाइव में हरदा जिले को स्थान मिला है ,कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं परिश्रम से प्रत्येक मतदान केंद्र पर जाकर  पूरी टीम ने जो कार्य किया है वह ऐतिहासिक है जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि शेष बचा हुआ कार्य भी हमको 3 से 4 दिन में पूर्ण करते हुए प्रदेश में नंबर वन स्थान प्राप्त करना है। प्रत्येक मंडल की समीक्षा की एवं मंडल प्रभारी अध्यक्ष गणों से अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।

आत्मनिर्भरता पार्टी की मजबूती का मुख्य आधार -हेमंत खंडेलवाल

कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म जयंती वर्ष में प्रतिवर्ष चलने वाला आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम इस वर्ष विशेष समर्पण निधि के रूप में कार्य करेगा । हरदा जिले में मोबाइल एप्लीकेशन माध्यम से नवनियुक्त गठित हुई टीम से प्रत्येक मतदान केंद्र पर उसकी आर्थिक स्थिति के आधार पर कुछ ना कुछ आर्थिक सहयोग पार्टी के इस समर्पण के अभियान में करने का आग्रह किया जिससे कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं उनके आर्थिक सहयोग से भारतीय जनता पार्टी भी आत्मनिर्भर भारत की तर्ज पर आत्मनिर्भर पार्टी बन सके पूर्व वर्षो की अपेक्षा में यह लक्ष्य इस बार लगभग 10 गुना है जिसे भारतीय जनता पार्टी की जिले की कोर टीम सहित सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेगा इस समर्पण निधि अभियान को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी से प्रारंभ किया जाएगा जो प्रत्येक मतदान केंद्र पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि करते हुए सहयोग राशि एकत्रित करने का कार्य करेंगे  इस कार्यक्रम हेतु जिला प्रभारी सुरेंद्र जैन को बनाया गया साथ ही उनके इस कार्य में सहयोग हेतु प्रहलाद  पटेल, जगदीश सोलंकी, सुधीर सोनी, विजय सावनेर को टीम में शामिल किया है यह अभियान 11 फरवरी से प्रारंभ होकर 11 मार्च तक चलेगा।

हरदा विधानसभा विशेष समर्पण निधि में रहेगी आगे -कमल पटेल

बूथ विस्तारक अभियान की सफलता के बाद 11 फरवरी से प्रारंभ हो रहे विशेष समर्पण निधि अभियान में हरदा विधानसभा के चारों मंडलों के कार्यकर्ताओं एवं सभी पदाधिकारियों के सहयोग से प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करना मेरी प्राथमिकता रहेगी हरदा विधानसभा के चारों मंडल मतदान केंद्र पर जाकर कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि प्राप्त करेंगे एवं पार्टी को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

वनांचल क्षेत्र होते हुए भी पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी के लिए देते हैं आर्थिक सहयोग -संजय शाह

प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को टिमरनी विधानसभा में सभी मंडलों के सहयोग एवं कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के साथ पूर्ण किया जाएगा और पार्टी को आत्मनिर्भर बनाते हुए यही सच्ची श्रद्धांजलि कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म शताब्दी वर्ष में रहेगी।

पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण से मजबूत  होती है - अमर सिंह मीणा

भारतीय जनता पार्टी हरदा जिले का संगठन पूरे प्रदेश में अनुशासित एवं संगठित आदर्श संगठन के रूप में स्थापित है प्रदेश द्वारा दिए गए संगठन के प्रत्येक कार्य को कार्यकर्ता पूरी लगन एवं मेहनत के साथ करता है बूथ विस्तारक अभियान की सफलता इसका उत्कृष्ट उदाहरण है विशेष समर्पण निधि अभियान में प्रदेश द्वारा दिए गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करवाना यही मेरा सभी कार्यकर्ताओं के साथ कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्म जयंती शताब्दी वर्ष के अवसर पर उद्देश्य है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री देवी सिंह सांखला एवं सिद्धार्थ पचौरी ने किया। आभार पार्टी के महामंत्री भागवत शाह ढोके ने माना। इस अवसर पर जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं