Breaking News

गर्लफ्रेंड का रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ, बॉयफ्रेंड ने होटल में बुलाकर मारी गोली

गर्लफ्रेंड का रिश्ता दूसरी जगह तय हुआ, बॉयफ्रेंड ने होटल में बुलाकर मारी गोली

लड़की डबरा की रहने वाली है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। जाग्रति नगर लक्ष्मीगंज का रहने वाला अमित सेन उससे प्यार करता है। वह मेडिकल पर काम करता है। लड़की के परिवारवालों ने जनवरी में उसकी सगाई कहीं और कर दी। शादी 19 अप्रैल को है। इससे गुस्साए बॉयफ्रेंड ने शनिवार को उसे मिलने बुलाया। दोनों बाइक से ग्वालियर आए। अमित उसे होटल हैबीटेट के रूम नंबर-204 में लेकर पहुंचा था। दोनों 3 साल से रिलेशन में थे।

पहले से ही प्लान बनाकर आया था आरोपी

बताया गया है कि होटल में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। इसके बाद गुस्से में अमित ने कट्‌टा निकाला और लड़की के माथे पर लगाकर गोली चला दी। फायर मिस हो गया। वह घबराकर भागी, लेकिन अमित उसे मारने की ठानकर की घर से निकला था। उसने दोबारा गोली चला दी। लड़की के परिवार का कहना है कि वह हमसे बाजार खरीदारी करने का कहकर निकली थी। पुलिस का कहना है कि लड़की डबरा की रहने वाली है। उसकी शादी तय हो गई थी। इससे नाराज होकर युवक ने उसे गोली मारी है। गोली उसके पेट में लगी है, उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं