Breaking News

सरकारी कॉलेज में अतिथि विद्वान बनने जारी हुआ कैलेंडर, जानिए कब से कब तक भर सकेंगे आवेदन

सरकारी कॉलेज में अतिथि विद्वान बनने जारी हुआ कैलेंडर, जानिए कब से कब तक भर सकेंगे आवेदन

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : उच्च शिक्षा विभाग के सभी सरकारी कॉलेजों में अतिथि विद्वानों के पदों को भरा जाएगा। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम, टाइम टेबल, कैलेंडर जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसके लिए 2 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें 20 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। भर्ती प्रकिया 11 अप्रैल 2022 तक चलेगी। पहले से अतिथि विद्वान का रजिस्ट्रेशन करा चुकने वालों को फिर से नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ पुराने रजिस्ट्रेशन को अपडेट करना होगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की आयुक्त सोनाली पोंक्षे वायंगणकर ने आदेश जारी कर दिए।

विभागीय ऑनलाइन मॉड्यूल के द्वारा पहले से पंजीकृत आवेदक प्रोफाइल कैलेंडर अनुसार एडिट कर सकेंगे। इसके लिए आवेदकों को उनके पूर्व से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा। इसके माध्यम से लॉगिन कर प्रोफाइल एडिट किया जा सकेगा। कॉलेज स्तर से प्रोफाइल अपडेट/सत्यापन कराने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित आवेदक की होगी।

यह कैलेंडर जारी किया गया

  • पहले से रजिस्टर्ड अतिथि विद्वानों की प्रोफाइल एडिट 2 मार्च 2022 से 20 मार्च 2022 तक कर सकते हैं।
  • नए उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की तारीख 2 मार्च 2022 से 20 मार्च 2022 तक है।
  • पहले से रजिस्टर्ड और नए रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन का कॉलेज लेवल पर दस्तावेज सत्यापन 2 मार्च 2022 से 21 मार्च 2022 तक होगा।
  • विषयवार कॉलेज लेवल से वैकेंसी अपडेट 2 मार्च 2022 से 21 मार्च 2022 तक कर सकते हैं।
  • कॉलेज द्वारा अपडेट वैकेंसी पर वेरिफाइड कैंडिडेट्स को ऑप्शन 23 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक है।
  • मेरिट अनुसार अतिथि विद्वानों को कॉलेजों का अलॉटमेंट 4 अप्रैल 2022 होगा।
  • अलॉटमेंट के बाद अतिथि विद्वानों द्वारा कॉलेज में जॉइन करने की तारीख 4 अप्रैल से 8 अप्रैल 2022 तक रहेगी।
  • कॉलेज मैनेजमेंट द्वारा जॉइन किए गए गेस्ट फैकल्टी की ऑनलाइन पोर्टल पर एंट्री 4 अप्रैल से 11 अप्रैल 2022 तक होगी।

कोई टिप्पणी नहीं