Breaking News

जिला, जनपद, ग्राम पंचायत और ग्राम स्तर तक जल संसद चलाएंगे, अप्रेल से 15 जून तक कार्यक्रम

जिला, जनपद, ग्राम पंचायत और ग्राम स्तर तक जल संसद चलाएंगे, अप्रेल से 15 जून तक कार्यक्रम

लोकमतचक्र.कॉम।
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में जिला, जनपद, ग्राम पंचायत और ग्राम स्तर तक जल संसद का आयोजन किया जाएगा। सीएम चौहान ने कहा कि प्रदेश में पानी बचाने के लिए कई वर्षों से अभियान चल रहा है। भू जल स्तर बढ़ाने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग के साथ-साथ अनेकों जल संरचना बनाई गई हैं। 
उन्होंने कहा कि जलाभिषेक अभियान भी लगातार चल रहा था लेकिन कोविड-19 कारण यह लंबित रहा। जल की उपयोगिता हम सब जानते हैं। हैंडपंप के स्थान पर हर घर को नल से जल मिल सके, इसके लिए प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य जारी है। सिंचाई का रकबा 43 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 65 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाना है लेकिन इस सब के लिए पानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल को हम कैसे सुरक्षित कर पाएं, इसके लिए हमें हर संभव उपाय करना होंगे। जलाभिषेक अभियान फिर शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान विश्व जल दिवस पर प्रदेश में पानी बचाने के लिए आगामी समय में चलाई जाने वाली गतिविधियों की निवास कार्यालय में समीक्षा कर रहे थे। 
विश्व जल दिवस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जलाभिषेक कार्यक्रम पुनः प्रारंभ होगा। यह कार्यक्रम अप्रैल, मई और 15 जून तक चलेगा। जनभागीदारी से जलसंरक्षण का अभियान छेड़ा जाएगा जिसमें जन अभियान परिषद की भूमिका लोगों और एनजीओ को इस अभियान से जोड़ने की होगी। इस दौरान जन सहयोग से नवीन जल संरचनाएं निर्मित की जाएंगी।

कोई टिप्पणी नहीं