Breaking News

57 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में राजधानी में होगा धरना प्रदर्शन

57 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में राजधानी में होगा धरना प्रदर्शन

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल/हरदा : भारतीय मजदूर संघ जिला हरदा के नेतृत्व में सभी अनुषांगिक संगठनों के हजारों कार्यकर्ता 7 मार्च को भोपाल के कलियासोत मैदान पर 57 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना देंगे। प्रदेशव्यापी धरना कार्यक्रम  में मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से हजारों भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता भाइयों एवं बहनों  के साथ धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश आव्हान पर  जन हितैषी, जन आंदोलन के रूप में यह कार्यक्रम रखा गया है।कर्मचारियों एवं श्रमिक की विभिन्न मांगों का 57 सूत्री मांग पत्र माननीय मुख्यमंत्री महोदय को दिया जावेगा।

यह ज्ञापन  पूर्व में 22 फरवरी 2020 को मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम कर  जिला कलेक्टर के माध्य्म से दिया गया था। परन्तु आज दिनांक तक  सरकार ने उस मांगों पर कोई विचार नहीं किया इसलिए भारतीय मजदूर संघ को प्रदेशव्यापी आंदोलन के लिए कदम उठाना पड़ा ।भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने जिले के समस्त भारतीय मजदूर संघ एवं आनुषंगिक संगठनों के सदस्यों को भोपाल चलो   भोपाल चलो, आंदोलन में भाग लेने का आग्रह किया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम ने बताया कि कार्यक्रम में हरदा जिले से जाने वाली समस्त गाड़ियां सुबह 7:00 बजे इंदौर रोड सुरजीत बजाज के पास एकत्रित होकर एक साथ रवाना होगी। रवाना होने वाली सभी गाड़ियों में एक एक प्रभारी नियुक्त किये जायेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं