Breaking News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के विश्वास ने चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत दिलायी : शिवराजसिंह चौहान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के विश्वास ने चार राज्यों में ऐतिहासिक जीत दिलायी : शिवराजसिंह चौहान



लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के आते ही हजारों कार्यकर्ताओं ने गाजों-बाजों के साथ पहुंचकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने चार राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, गोवा एवं मणिपुर की विजय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के कुशल नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार माना। इस अवसर पर पार्टी के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि चार राज्यों की इस विजय ने पार्टी कार्यकर्ताआंे पर आने वाले दिनों में जनसेवा, गरीब कल्याण का दायित्व दिया है। जीत को हमें पूरी विनम्रता के साथ शिरोधार्य करना है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक आपस में शुभकामनाएं दी और मिठाई खिलाई। प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

प्रधानमंत्री जी जनता के विश्वास और श्रद्धा के केन्द्र बनें है: शिवराजसिंह चैहान

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में शानदार और अभूतपूर्व सफलता ऐतिहासिक और प्रत्येक कार्यकर्ता को गौरवान्वित करने वाली है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जनता की नजरों में सिर्फ नेता ही नहीं बल्कि जनता का विश्वास और श्रद्धा के केन्द्र है। श्री मोदी भारत के लिए भगवान का वरदान है। जिनके नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्नशाली, समृद्धशाली और शक्तिशाली देश का निर्माण हो रहा है, यह विकास की विजय है। श्री चैहान ने कहा कि देश की जनता का विश्वास है कि मोदी जी हैं तो मुमकिन है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वैक्सीन, गरीब कल्याण की योजनाएं, बहन बेटियों का उत्थान और आतंकवाद का खात्मा हो रहा है। मोदी जी यूक्रेन से भारत के नागरिकों को वापस लाते हैं तब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और पाकिस्तान की बेटी धन्यवाद देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर सिमटकर रह गयी है। पहले सपा के अखिलेश यादव ने राहुल गांधी का हाथ पकड़ा तो सफाया हो गया। बाद में मायावती को भी साफ करके कुछ सीटों पर समेट दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार ऐसी चली कि चारों तरफ बाकी दलों का सफाया करके उत्तर प्रदेश के विकास के नए द्वार खोले है। मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और श्री अमित शाह का अभिनंदन किया। श्री चैहान ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के नेतृत्व में जीत के लिए प्रस्थान करेंगे।   

यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की जनता का विश्वास

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को चार राज्यों में ऐतिहासिक विजय पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान को बधाई देता हंू। यह जीत प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के गरीब कल्याण की योजनाएं, समर्थन, स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतिफल है। देश में अमित शाह की कुशल रणनीति, जेपी नड्डा की संगठन तंत्र की मजबूती और प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रति जनता का अपार स्नेह से चार विधानसभा राज्यों में जो प्रचंड बहुमत मिला है। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चैहान ने उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश चुनाव में अथक परिश्रम किया है। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में जो मेहनत किया उसके लिए बधाई देता हंू। इससे यह तय हो गया है कि जो भयमुक्त उत्तर प्रदेश बनाया है उसको मेनडेट देने का काम जनता ने किया है। 

कोई टिप्पणी नहीं