Breaking News

भूमि के सीमांकन के लिए रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार

भूमि के सीमांकन के लिए रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक रंगेहाथों गिरफ्तार, तहसील कार्यालय में मचा हड़कंप

लोकमतचक्र.कॉम।

दमोह : लोकायुक्त पुलिस ने आज भूमि के सीमांकन के लिए रिश्वत की मांग करने वाले रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक को 5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक के सरकारी आवास पर यह कार्यवाही लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई। लोकायुक्त पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक पंकज कुमार जैन की भूमि के सीमांकन के बदले राजस्व निरीक्षक मनीराम गौड़ द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी और दबाव डाला जा रहा था।

इस संबंध में पंकज कुमार द्वारा लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दर्ज की गई और आज योजनाबद्ध तरीके से राजस्व निरीक्षक को ट्रैप किया गया। राजस्व निरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को लोकायुक्त टीम में निरीक्षक श्रीमती मंजू सिंह और निरीक्षक अभिषेक वर्मा ने अंजाम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं