Breaking News

कलेक्टर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान भारतीय मजदूर संघ ओर राज्य कर्मचारी संघ ने

कलेक्टर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान भारतीय मजदूर संघ ओर राज्य कर्मचारी संघ ने

रंग ला रही कलेक्टर की मुहिम, स्वच्छता अभियान में जुड़ रहे विभिन्न संगठन

लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : कलेक्टर ऋषि गर्ग की स्वच्छता मुहिम में आम जनता के साथ विभिन्न संगठन भी सहभागिता करते नजर आ रहे हैं इसी श्रंखला में आज भारतीय मजदूर संघ और मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के द्वारा कलेक्टर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर को स्वच्छ किया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्वच्छता अभियान में भाग लेकर अपना योगदान दिया।


भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी ने लोकमतचक्र डॉट कॉम से चर्चा करते हुए बताया कि भारतीय मजदूर संघ एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत सुबह 7:00 बजे से हरदा कलेक्टर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी ने मिलजुल कर कलेक्टर परिसर को स्वच्छ बनाने का प्रयास किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर जे पी सैयाम, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, जिला मंत्री मुकेश निकुम, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गोहर एवं सुबुद्धि सोनी, जिला मंत्री विकास घावरी, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव अतुल शुक्ला, सह सचिव अतुल रघुवंशी, तहसील अध्यक्ष पीसी पोर्ते ,दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोलंकी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष अर्चना गौर, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक संदीप गौहर, ,एवं ब्लाक समन्वयक राकेश वर्मा,साथ ही पवन बिरहा, दातार सिंह चौहान, सतिश मिश्रा,चेतन किरार,मनोज प्रजापति,रामशंकर बुनकर,मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं