Breaking News

यूक्रेन से MP के 46 छात्र, नागरिक सुरक्षित भारत लाए गए, सूची जारी

यूक्रेन से MP के 46 छात्र, नागरिक सुरक्षित भारत लाए गए, सूची जारी

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : रूस यूक्रेन के मध्य छिड़े युद्ध के चलते यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्र और नागरिकों को सुरक्षित भारत लाए जाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसके चलते यूक्रेन से मध्य प्रदेश के 46 छात्र और नागरिक सुरक्षित भारत बापस लाए जा चुके हैं जिन की सूची प्रशासन ने जारी की है। 



उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के निर्देशों पर अभी तक यूक्रेन से नहीं लौट पा सके सभी छात्रों/नागरिकों से अथवा उनके परिवारों से फ़ोन पर गृह विभाग, मप्र शासन द्वारा दूरभाष पर सम्पर्क साध कर उनके सुरक्षित होने की जानकारी प्राप्त की जा रही है। उनके वापस लाने के सम्बन्ध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के प्रयासों से भी अवगत कराया गया। 150 परिवारों, जिनके परिजन यूक्रेन में हाई हैं,  से पुलिस के अधिकारियों ने 1 मार्च को उनके निवास पर जाकर मुलाक़ात की और अवगत कराया गया की मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा और उनके निर्देशों पर गृह विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय, भारत सरकार से सम्पर्क बनाने तथा उनके परिजनों को वापस लाने के सम्बन्ध के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की गयी। शेष परिवारों से व्यक्तिगत सम्पर्क कल आज रात या कल सुबह तक पुलिस अधिकारियों से साधा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं