Breaking News

भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया कार्यकताओं ने

भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस उत्साह से मनाया कार्यकताओं ने

लोकमतचक्र.कॉम।

टिमरनी : भारतीय जनता पार्टी मंडल टिमरनी ने भाजपा का स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया। स्थानीय भाजपा कार्यालय में समस्त कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने भाजपा के पित्र पुरुषों को माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मंडल अध्यक्ष विनीत गीते, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम डूडी, राधेश्याम गौर ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति से कराया अवगत एवं भाजपा के 42 वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी।


नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली तत्पश्चात रैन बसेरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन प्रसारण को देखा सुना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं बधाई दी। टिमरनी में मनाए गए स्थापना दिवस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी,सुनील दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री सुनील डुडी,गुलशन चौरसिया ,दीपक पटवारे,नन्हेलाल कौशल,एल एन कुशवाह,संदीप अग्रवाल ,रोहित काशिव,सुभाष यादव,किशन चौरसिया शेख असलम,मंगेश गुहा,छोटेलाल पवार ,विजय चंदेल,अजय पटेल,सुनील विश्वकर्मा,एवं भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं